उज्जैन। रविवार देर शाम राज्य शासन ने प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। इनके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के आदेश के क्रम में सिंहस्थ मेला अधिकारी का दायित्व इंदौर कलेक्टर के साथ ही अतिरिक्त प्रभार में आशीषसिंह को दिया गया है। उज्जैन कलेक्टर के रूप में पूर्व में यहां निगमायुक्त रहे रोशन कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वर्तमान उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को अपर सचिव संचालक परियोजना लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भोपाल भेजा गया है। उज्जैन कलेक्टर के रूप में आ रहे 2015 बेच के आईएएस रौशन कुमार सिंह वर्तमान में विदिशा कलेक्टर का दायित्व निभा रहे थे। वे उज्जैन में कुछ वर्ष पूर्व ही नगर निगम आयुक्त रहे हैं। श्री सिंह की कार्यशैली योजनाबद्ध रूप से काम को अंजाम देने की रही है।
किसे क्या दायित्व दिया मुख्य सचिव ने-
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सिंहस्थ 2028 को लेकर हाल ही में उज्जैन का भ्रमण किया था। उनके भ्रमण के दौरान ही उन्होंने मेला अधिकारी के दायित्व एवं मेला पूर्नगठन को लेकर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। इसके तहत सिंहस्थ 2016 में उप मेला अधिकारी की भूमिका निभाने वाले पूर्व उज्जैन कलेक्टर एवं वर्तमान में प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर के प्रशासन का नेतृत्व कर रहे आशीषसिंह को मेला अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही उज्जैन के धरातल से रूबरू रहे पूर्व निगमायुक्त रौशनकुमार सिंह को उज्जैन लाया गया है।
इनके कार्य क्षेत्र में भी बदलाव-
बसंत कुर्रे 2010 बेच को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग के साथ अन्य कार्य सौंपे गए हैं। सुभाष कुमार द्विवेदी 2012 बेच को कलेक्टर अशोक नगर से अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग भेजा गया है। आदित्य सिंह 2014 बेच को हरदा कलेक्टर से अशोकनगर कलेक्टर का दायित्व दिया गया है। सिद्धार्थ जैन को अपर कलेक्टर भोपाल से कलेक्टर हरदा का दायित्व दिया गया है। उज्जैन नगर निगम के आयुक्त रहे अंशुल गुप्ता 2016 बेच को संचालक जनसंपर्क के कार्यों से मुक्त करते हुए कलेक्टर विदिशा की जिम्मेदारी दी गई है। सुश्री ज्योति शर्मा 2018 बेच को अपर कलेक्टर इंदौर से सीईओ जिला पंचायत देवास की जिम्मेदारी दी गई है। हिमांशु प्रजापति 2019 बेच को सीईओ जिला पंचायत देवास से कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम इंदौर का दायित्व दिया गया है।
इन्हें दिए अतिरिक्त प्रभार-
इनके साथ ही वरिष्ठ आईएएस गुलशन बामरा 1997 बेच को प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन जनजातिय कार्य विभाग को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से दिया गया है। 2013 बेच के आईएएस ऋषि गर्ग को सदस्य सचिव ,राज्य योजना आयोग भोपाल तथा आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी मध्यप्रदेश भोपाल अतिरिक्त प्रभार को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक संचालक अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से दिया गया है। 2010 बेच के आईएएस आशीषसिंह कलेक्टर इंदौर को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मेला अधिकारी सिंहस्थ मेला उज्जैन का प्रभार अतिरिक्त रूप से दिया गया है।
इनके कार्य क्षेत्र भी बदले-
रविवार देर शाम राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता को संचालक अटल बिहारी संस्थान का दायित्व लेते हुए उन्हें उपसचिव मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं पर्यटन विभाग अतिरिक्त प्रभार का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार जबलपुर संयुक्त कलेक्टर शिवांगी जोशी को महाप्रबंधक राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम एवं अवर सचिव विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विभाग अतिरिक्त प्रभार का दायित्व सौंपा गया है।