नवागत कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह और मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने किए बाबा महाकाल के दर्शन|UJJAIN NEWS

उज्जैन जिले में हाल ही में पदस्थ हुए नवागत कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह और नवागत सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद लिया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का महाकाल मंदिर परिसर में पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

सुबह के समय कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह श्री महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा महाकाल की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजन पुजारी श्री आकाश शर्मा द्वारा सम्पन्न कराया गया। दर्शन के पश्चात श्री सिंह को मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री प्रथम कौशिक द्वारा महाकाल भगवान की तस्वीर, प्रसाद और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं शाम को उज्जैन पहुंचे मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह भी सीधे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने भी गर्भगृह में भगवान महाकाल का दर्शन किया और विधिपूर्वक पूजन कराया। उनका स्वागत भी प्रशासक श्री कौशिक द्वारा गर्मजोशी से किया गया।

मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को उज्जैन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। श्री कौशिक ने उन्हें श्री महाकाल लोक परियोजना, मंदिर में चल रहे विकास कार्यों एवं सिंहस्थ 2028 की प्रारंभिक तैयारियों की जानकारी भी दी।

नगरवासियों और श्रद्धालुओं में नई उम्मीदें
दोनों अधिकारियों की महाकाल दर्शन यात्रा को उज्जैनवासियों ने शुभ संकेत माना है। जनता का विश्वास है कि इनके नेतृत्व में उज्जैन में विकास कार्यों को गति मिलेगी और सिंहस्थ 2028 जैसे वैश्विक आयोजन को एक भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा। प्रशासनिक अनुभव, तकनीकी दक्षता और धार्मिक भावना से जुड़ा यह कदम, शहर में सकारात्मक ऊर्जा और बदलाव की उम्मीद जगा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dainik Awantika (@dainik.awantika)

Author: Dainik Awantika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *