अल्जीरिया ने फ्रांस के 12 अधिकारियों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया

नई दिल्ली। अल्जीरिया ने फ्रांस के 12 अधिकारियों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। अल्जीरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि फ्रांस में एक अल्जीरियाई काउंसलर की गिरफ्तारी के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके लिए फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलो जिम्मेदार हैं। दोनों देशों के बीच हालिया विवाद 11 अप्रैल को शुरू हुआ था जब फ्रांस ने तीन अल्जीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें अल्जीरियाई काउंसलर भी शामिल थे। इन पर अप्रैल 2024 में एक अल्जीरियाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमीर बौखोर्स का किडनैप करने का आरोप है।

Author: Dainik Awantika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *