ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
भारत की शाही विरासत से जुड़ा हीरा गोलकोंडा ब्लू पहली बार नीलामी में बिकने जा रहा है। यह 23.24 कैरेट का चमकदार नीला हीरा है, जिसे मशहूर पेरिस के ज्वेलरी डिजाइनर खअफ ने एक खूबसूरत अंगूठी में जड़ा है। इसे 14 मई को जिनेवा में क्रिस्टीज नाम की नीलामी कंपनी नीलाम करेगी। इसकी कीमत 300 से 430 करोड़ रुपए (35 से 50 मिलियन डॉलर) के बीच आंकी गई है। क्रिस्टीज का कहना है कि इतने खास और शाही हीरे बहुत ही कम बार बिकने के लिए आते हैं। इसके पहले भी उन्होंने कुछ ऐतिहासिक गोलकोंडा हीरे नीलाम किए हैं, जैसे झ्र अर्चड्यूक जोसेफ, प्रिंसी और विटेल्सबाख हीरे। गोलकोंडा ब्लू हीरा पहले इंदौर और बड़ौदा के महाराजाओं के पास था।