निफ्टी 450 अंक चढ़ा, आॅटो और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार, 15 अप्रैल को बड़ी तेजी है। सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 450 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,300 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एयरटेल और रिलायंस में 4% तक की तेजी है। निफ्टी के सभी 50 शेयरों में तेजी है। एनएसई के सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा तेजी आॅटो में 2.74%, रियल्टी में 2.65%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.16%, प्राइवेट बैंकिंग में 1.95% और मेटल में 1.81% की है।
14 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 312 अंक (0.78%), नैस्डेक कंपोजिट 107 अंक (0.64%) और एस एंड पी 500 इंडेक्स 42 अंक (0.79%) चढ़कर बंद हुए।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 302 अंक (0.89%) चढ़कर 34,285 पर है। कोरिया के कोस्पी में 0.80% (19 अंक) की तेजी है, ये 2,475 पर कारोबार कर रहा है।
चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.30% की गिरावट है, ये 3,253 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.15% की गिरावट है।
9 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (ऋकक२) ने 2,519.03 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (ऊकक२) ने 3,759.27 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
शुक्रवार को बाजार में रही थी बड़ी तेजी
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (11 अप्रैल) को सेंसेक्स 1310 अंक (1.77%) की तेजी के साथ 75,157 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 429 अंकों की तेजी रही, ये 22,829 के स्तर पर पहुंच गया।
ठरए के 50 शेयरों में से 46 में तेजी रही। मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 4.09%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 3.19%, फार्मा 2.43%, आॅयल एंड गैस 2.20% और आॅटो 2.03% चढ़कर बंद हुए। कल (14 अप्रैल) अंबेडकर जयंती के चलते शेयर बाजार बंद था।