उज्जैन। नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस पार्टी का विरोध आज तेज़ होने जा रहा है। देशभर में चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में उज्जैन में भी आज बुधवार, 16 अप्रैल 2025 को कांग्रेस कार्यकर्ता भरतपुरी स्थित आयकर विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे।
प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार की एजेंसियों के दुरुपयोग और विपक्ष को निशाना बनाए जाने के खिलाफ है। उज्जैन शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस विरोध में वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और युवा कांग्रेस सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
आंदोलन स्थल: स्थान: आयकर विभाग कार्यालय, भरतपुरी, उज्जैन
समय: सुबह 11 बजे से प्रदर्शन की शुरुआत
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नेशनल हेराल्ड केस के बहाने विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और यह लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। उज्जैन में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों का विरोध दर्ज किया जाएगा।
प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
इस खबर से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए Awantika.com पर।