मंत्री विरोधी गुट ने शिवराज सिंह से की अपनी उपेक्षा की शिकायत

इंदौर की राजनीति में हमेशा से लहराता आया गुटबाजी का झंडा

इंदौर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हाल ही में इंदौर आए थे। पता चला है कि दौरान मालिनी गौड़, उषा ठाकुर और मनोज पटेल ने जिला और नगर संगठन के कामकाज और शैली की शिकायत अपने नेता से की है।
यह भी पता चला है कि शिवराज सिंह चौहान ने इन नेताओं से कहा कि दिल्ली या भोपाल आकर चर्चा करना। मालिनी भाभी उषा ठाकुर और मनोज पटेल हमेशा से शिवराज सिंह चौहान के समर्थक रहे हैं।
2023 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश के राजनीतिक समीकरण बदल गए जिसका असर इंदौर पर भी हुआ। मालिनी गौड़ तो अधिक नहीं बोलती लेकिन उषा ठाकुर और मनोज पटेल इंदौर के शक्तिशाली मंत्री गुट के खिलाफ मुखर हो कर बोलते हैं।

क्या सुदर्शन गुप्ता गैर हाजिर थे ?
इधर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के दो बार विधायक रहे सुदर्शन गुप्ता का पिछले 30 वर्षों का यह अपरिहार्य काम न हो और वो शिवराज सिंह चौहान की अगवानी में एयरपोर्ट नहीं जाए ऐसा हो नहीं सकता, लेकिन हाल ही में ऐसा हुआ है।
दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले शुक्रवार को इंदौर जाकर मंडलेश्वर गए जहां उन्होंने भैया जी जोशी के दिवंगत भाई के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस दौरान विमानतल पर शिवराज सिंह चौहान की अनेक नेताओं से बात भी हुई। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बस्ती संपर्क अभियान का असर नजर आ रहा है। घर-घर भाजपा की रीति-नीति, विचार और विकास की बातें कार्यकर्ता पहुंचा रहे है।
इससे गरीब वर्ग को भाजपा सरकार की योजना की जानकारी मिलेंगी और वह उसका लाभ उठ सकेंगे। विमानतल पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मधु वर्मा, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला, उषा ठाकुर, मनोज पटेल, दीपक जैन टीनू सहित अन्य नेता उनसे मिले और उनका स्वागत किया। शिवराज सिंह इंदौर में करीब डेढ़ घंटे रुके। इसके बाद वे फिर भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Author: Dainik Awantika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *