जिंदा रहना है तो लौटाने होगें 10 लाख,पचौरिया ने संभाला चिमनगंज थाने का प्रभार

उज्जैन। कोर्ट के आदेश पर डॉ. अरूण सिन्हा को मक्सीरोड विश्वकर्मा कालोनी में रहने वाले सुरेश पिता लक्ष्मीनारायण चौधरी को 10 लाख रूपये देना पड़े थे। रूपये देने के बाद डॉ अरूण सिन्हा वापस अपने रूपये लौटाने का दबाव सुरेश पर बना रहा था। मंगलवार-बुधवार रात मक्सीरोड डिपो चौराहा पर सुरेश को डॉ. सिन्हा ने रोक लिया और 10 लाख लौटने की बात कहने लगा। सुरेश ने मना किया तो उसे अरूण सिन्हा ने धमकी दी कि अगर जिंदा रहना है तो 10 लाख देना होगें नहीं तो जान से मार देगा। सुरेश ने धमकी मिलने पर रात में ही थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। थाना प्रभारी रविन्द्र कटारे ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर अरूण सिन्हा की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जायेगा।
पुलिस मुख्यालय से 5 अप्रैल को जारी हुई 22 निरीक्षकों की तबादला सूची में चिमनगंज थाना प्रभारी हितेश पाटिल का स्थानांतरण देवास किया गया था। बुधवार को उन्हे देवास के लिये रवानगी दे दी गई। उनके स्थाना पर चिमनगंज थाने का प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया को सौंपा गया है। उन्होने कार्यभार संभालते हुए क्षेत्र के गुंडे-बदमाशों की जानकारी ली और स्टॉफ को मुस्तैदी के साथ ड्युटी करने के निर्देश दिये। इससे पहले पचौरिया पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अपनी सेवा दे रहे थे। वह पूर्व में एसआई के रूप में पंवासा थाने का प्रभार भी संभाल चुके थे।

Author: Dainik Awantika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *