इस्लामाबाद। पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने कहा है कि पाकिस्तान की नींव कलमे (इस्लाम धर्म का मूल मंत्र) पर रखी गई है। हम हर मामले में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं। हमारी संस्कृति और सोच अलग है। यही टू-नेशन थ्योरी की नींव थी। देश की राजधानी इस्लामाबाद में पहले ओवरसीज पाकिस्तानी सम्मेलन जनरल मुनीर ने यह बात कही। सम्मेलन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ समेत पाकिस्तान के कई बड़े नेता मौजूद थे। जनरल मुनीर ने कहा- पाकिस्तान की कहानी अपने बच्चों को आपको जरूर सुनानी है।