इंदौर में तेज़ आंधी-तूफान और हवाओं के बाद बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत
इंदौर। शहर में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज़ आंधी और तूफानी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी। करीब 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ और होर्डिंग्स गिरने की भी खबरें आईं, हालांकि किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। अचानक आई इस ठंडी हवा और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।
शहरवासियों ने ठंडी फिजाओं और बदलते मौसम का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।