उज्जैन। शादी के 2 साल बाद पति दुर्घटना में घायल हुआ तो पत्नी ने दूसरी शादी रचा ली। अब पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की है और पत्नी की बहन-जीजा और मां पर दूÑसरी शादी कराने का आरोप लगाया है।
विक्रम एवेन्यू कालोनी नीलगंगा में रहने वाले सुनील पिता राजाराम मागरा ने गुरूवार को नीलगंगा थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया और बताया कि उसका विवाह बड़नगर में रहने वाली पिंकी के साथ दिसंबर 2021 में हिन्दू रिती रिवाज के साथ चिंतामण में हुआ था। शादी के बाद गृहस्थी का सामान लेकर अपने ससुराल में रहने चला गया था। दिसंबर 2024 में दुर्घटना में घायल हुआ तो सिर में गहरी चोंट लगी। जिसके चलते बेहोशी की हालत में चला गया था। कुछ दिन बाद इलाज में खर्च अधिक आने पर वह अपनी मां के यहां आ गया पिंकी भी साथ आई थी। मेरी मां ने उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया। पिंकी कुछ दिन रूकने के बाद मायके बड़नगर चली गई। फिर वापस नहीं आई। लम्बे समय तक अस्वस्थ रहने के बाद ठीक होने पर पता चला कि पिंकी का उसकी मां, बहन और जीजा ने विशाल से उसका विवाह करा दिया है। जबकि न्यायालय से उसका कोई तलाक नहीं हुआ है। पिंकी ने बिना तलाक लिये दूसरा विवाह किया है। सुनील ने अपने विवाह की पत्रिका और शादी के फोटोग्राफ भी पुलिस को सौंपते हुए पत्नी का दूसरा विवाह करने वालों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन पर जांच शुरू की है।