DP Jewellers को नगर निगम का नोटिस – बिना अनुमति लगाए 400 होर्डिंग, 1.80 लाख जुर्माना| Ratlam News

रतलाम में डीपी ज्वैलर्स (DP Jewellers) को नगर निगम ने 1.80 लाख रुपए का नोटिस थमाया है। शहर भर में बिना अनुमति लगाए गए 400 से अधिक होर्डिंग और स्वागत द्वारों को लेकर यह कार्रवाई की गई। नगर निगम का कहना है कि अगर ये होर्डिंग्स नहीं हटाए गए, तो प्रतिदिन 60 हजार रुपए अतिरिक्त जुर्माना लगेगा।

बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री के आगमन पर प्रचार के लिए लगाए गए इन होर्डिंग्स के लिए निगम से अनुमति नहीं ली गई थी। नगर निगम उपायुक्त करुणेश दंडोतिया ने बताया कि DP Jewellers ने शहर के डिवाइडर्स, ट्री गार्ड्स तक को पोस्टरों से ढक दिया, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

इस मामले में निगम द्वारा अन्य संभावित अनियमितताओं, जैसे शोरूम की ऊंचाई और होर्डिंग्स के असली आकार व संख्या की जांच भी की जा रही है। साथ ही श्रम कानूनों और हालमार्क की गुणवत्ता को लेकर पहले से लगे आरोप भी एक बार फिर चर्चा में हैं।

DP Jewellers का पक्ष:
मार्केटिंग प्रभारी तरुण बोहरा ने कहा कि संस्था ने होर्डिंग्स के लिए अनुमति मांगी थी और नोटिस मिलने के बाद शुल्क भुगतान के लिए तैयार हैं।

Author: Dainik Awantika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *