नई दिल्ली। इस साल भारत से 40,000 से ज्यादा तीर्थयात्री हज यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। वर्ष 2025 में हज यात्रा के लिए नए नियम जारी किए गए हैं। इसके साथ ही हज कोटे को लेकर विवाद फिर तूल पकड़ने लगा है। सऊदी अरब के फैसले के कारण 42 हजार से अधिक भारतीयों के हज यात्रा पर जाने पर तलवार लटक रही है। हालांकि भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद सऊदी अरब ने निजी आॅपरेटरों को मक्का में हज यात्रा के लिए 10,000 भारतीय तीर्थयात्रियों को भेजने की अनुमति दे दी है। जो आवंटित कोटे से बहुत कम है। इस वर्ष संयुक्त हज समूह संचालकों को सिर्फ 52,000 से अधिक स्लॉट आवंटित किए गए। ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब सऊदी अरब ने कथित तौर पर भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए निजी हज यात्री कोटे में 80 प्रतिशत की कटौती की है।