प्रभु यीशु के दुखों का स्मरण कर निकाली क्रूस यात्रा

उज्जैन। गुड फ्राइडे पर कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु के दुखों का स्मरण कर क्रूस यात्रा निकाली। समाज के हजारों अनुयायी यात्रा में शामिल हुए और क्रूस उठाया। इस दिन ईसाई समाज के प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था, जिसे समाज दुखों के साथ मनाता है।
शुक्रवार को ईसाई समाज ने गुड फ्राइडे मनाया, गिरजाघरों और चर्चो में दोपहर 2 बजे बाद समाज के अनुयायियों का एकत्रित होना शुरू हो गया था। गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। इसी का स्मरण समाजजनों ने किया। 3 बजे से विशेष प्रार्थना सभा की शुरूआत हुई। प्रभु यीशु ने क्रूस पर चढ़ाये जाने के बाद सात वाणी कही थी। जिसका स्मरण कैथोलिक चर्च में विशप सेबास्टियन वडक्केल द्वारा किया गया। प्रभु द्वारा सूली पर कहीं सात वाणी सुनकर समाजजनों की आंखे नम हो गई। प्रार्थना सभा के बाद क्रूस यात्रा निकाली गई, जिसमें समाजजनों ने हाथों में कू्रस थामा और यात्रा में शामिल हुए। यात्रा चर्च परिसर से ऋषिनगर होते हुए पुन: चर्च पहुंची। गुड फ्राइडे से पहले ईसाई समाज दुख भोग सप्ताह में डूबा हुआ था।
रविवार को मनाया जायेगा ईस्टर पर्व
गुड फ्राइडे के बाद ईसाई समाज रविवार को ईस्टर पर्व मनायेगा। इस दिन प्रभु यीशु पुन: जीवित हुए थे और 21 दिनों तक लोगों के बीच रहे थे,उसके बाद उन्हे स्वर्ग में उठा लिया गया था। ईस्टर पर्व को धूमधाम और खुशी के साथ मनाया जाता है। जिसकी आराधना गिरजाघरों और चर्चो में सुबह 4 बजे से शुरू हो जायेगी।

Author: Dainik Awantika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *