उज्जैन। महाकाल मंदिर के पास हेरिटेज होटल के पीछे शुक्रवार देर शाम आग लग गई। धुआं और लपटे उठती देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की 3 से 4 दमकल मौके पर पहुंच गई। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि हेरिटेज के पीछे हिस्से में बड़ा गणेश मंदिर से हरसिद्धी पाल की ओर जाने वाले मार्ग पर ऊंचे स्थान पर काफी झाडियां है। जिसमें आग लगी थी। महाकाल मंदिर क्षेत्र होने पर सभी तत्काल अलर्ट हो गये थे, जिसके चलते आग को फैलने से रोक लिया गया। आग कैसे लगी इसकी वजह सामने नहीं आ पाई थी।